उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला 

Must Read

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला

नमस्ते  कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के लिए साढ़े 21 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया । कनबेरी में श्री अग्रसेन गौसेवा समिति के पास आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने की।

*पीएम जनमन योजना से कोरबा जिले के दूरस्थ अंचल विकास और समृद्धि की ओर: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन*

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की प्रधानमंत्री जनमन योजना से न केवल सड़क कनेक्टिविटी बढ़ी है, बल्कि दूरस्थ जनजातीय समुदायों के सामाजिक विकास, आर्थिक भागीदारी और जीवन स्तर में भी महत्वपूर्ण सुधार दर्ज हुआ है।यह पहल पीवीटीजी समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। उन्होने कहा की आज ग्राम में मुख्यमंत्री गौरव पथ का निर्माण होने जा रहा है।

इन सभी कार्यों से दूरस्थ अंचलो के कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व गति मिलने जा रही है। इन सड़कों एवं पुल पुलियो के बनने से बारिश में कोई भी ग्रामीण अंचल का आवागमन से नहीं कटेंगे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों का ख्याल रखते है, उनकी हर छोटी बड़ी समस्या को ध्यान में रखकर प्रभावी योजना बनाकर उसका अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए नीतियां बनाकर काम करते हैं। यही वजह है की आज हर योजना का लाभ हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा की सभी क्षेत्र का समान विकास के मूलमंत्र के साथ भाजपा सरकार द्वारा आज विकास कार्यों को तेज गति के साथ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से आज कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा।

   इन कार्यों की रखी गई आधारशिला 

इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 21.35 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से 08 नग वृहद पुलों और सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 20.92 करोड़ रुपये की लागत से 08 महत्वपूर्ण वृहद पुलों का निर्माण शामिल है।

इसमें रामपुर विधानसभा के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू-देवपहरी रोड, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग और पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित विभिन्न नालों जैसे गौमुखी, चिंगराडांड, गड़गड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पालीतानाखार विधानसभा के पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से बहरीझरिया मार्ग के कोठीझुंझा नाला पर भी एक वृहद पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी लागत 278.72 लाख रुपये है।

ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कटघोरा विधानसभा के कटघोरा विकासखण्ड में पंचराम घर से हीरालाल घर की ओर 500 मीटर लंबी सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत राशि 42.95 लाख रुपये निर्धारित है। इन सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से जिले के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विशेष रूप से वर्षा ऋतु में होने वाली संपर्क की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद यादव, जनपद सदस्य श्री अमृत लाल कंवर, सरपंच श्री शत्रुघन सिंह जी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल, श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कोरबा के अध्यक्ष श्री जयंत अग्रवाल सहित अन्य ग्रामीण एव अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।

Read more :- Korba breaking : सी एस ई बी पुलिस चौकी के बगल में सेंध! छज्जा तोड़ चाय दुकान से पान मसाला सहित हजारों का सामान पार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल*

*प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल*  नमस्ते कोरबा : पूर्व मंत्री जयसिंह...

More Articles Like This

- Advertisement -