रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने दी होलिका दहन की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

Must Read

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने दी होलिका दहन की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

नमस्ते कोरबा : रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने होलिका दहन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है।

विधायक राठिया ने कामना की कि होलिका की पवित्र अग्नि के साथ ही सभी के जीवन के दुख, कष्ट और नकारात्मकता का नाश हो तथा सुख, शांति और समृद्धि का आगमन हो। उन्होंने नागरिकों से आपसी प्रेम, सौहार्द और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और परंपराओं को सहेजने का अवसर भी है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, उन्नति और विकास की भी मंगलकामना की।

Read more :- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे समीक्षा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जयसिंह अग्रवाल का केंद्र पर निशाना,जनता की गाड़ियां खराब हो रहीं, सरकार नीति की करे...

More Articles Like This

- Advertisement -