Monday, March 2, 2026

आयुष्मान भारत योजना में शामिल हुआ Meena Jain Memorial Hospital, अब ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज

Must Read

आयुष्मान भारत योजना में शामिल हुआ Meena Jain Memorial Hospital, अब ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज

नमस्ते कोरबा : जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर का प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान Meena Jain Memorial Hospital (एम.जे.एम. हॉस्पिटल) अब आयुष्मान भारत योजना में एम्पैनल हो गया है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड धारकों को अब यहां ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के लिए कई प्रमुख चिकित्सा सेवाएं कवर की जाएंगी। विशेष रूप से न्यूरोसर्जरी की सुविधा अब आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सर्जरी, कार्डियोलॉजी, शिशु रोग, न्यूरोलॉजी एवं स्ट्रोक उपचार, प्रसूति एवं डिलीवरी तथा डायलिसिस जैसी सेवाएं भी योजना में शामिल हैं।

अस्पताल का कहना है कि इस पहल से कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज अब स्थानीय स्तर पर ही संभव होगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

आयुष्मान कार्ड धारक मरीज अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 94791 18941 पर संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद*

*होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद* नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -