उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Must Read

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

कोरबा। नगर विधायक एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन रविवार की देर शाम संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

संजय नगर वार्ड के लक्ष्मण बन बस्ती में दो दिन पूर्व बाउंड्रीवॉल डहने से मासूम की गई थी जान 

2 दिन पूर्व बस्ती में बाउंड्रीवाल गिरने से धनेश कर्ष पिता मुकेश कर्ष उम्र 4 वर्ष की दबने से दुखद मृत्यु हो गई थी, वहीं सोनू कर्ष 20 वर्ष, विशाल यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों एवं स्थानीय जनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित परिवार के घर पर शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। घायलों की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मंत्री श्री देवांगन ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात कर घटना की सूक्ष्मता से जांच कर कार्रवाही के निर्देश दिए।

इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भोलू यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश नागरमल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,820SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुंदेली में रातभर गूंजा‘जय श्री श्याम’ श्याम अखाड़ा के 12वें महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बुंदेली में रातभर गूंजा‘जय श्री श्याम’ श्याम अखाड़ा के 12वें महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब,भजनों पर झूमे श्रद्धालु नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -