KORBA:जन और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर शराब दुकान का संचालन

Must Read

KORBA:जन और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर शराब दुकान का संचालन

नमस्ते कोरबा। कोरबा के हृदय स्थल पुराना कोरबा में मुख्य मार्ग में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान परेशानी का कारण लगातार बना हुआ है। यहां के लोग दुकान खुलने से लेकर बंद होने तक लगने वाले शराबियों के जमघट के कारण जहां परेशान हो रहे हैं वही हर समय किसी न किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है।

पुराना बस स्टैंड में आखिर कब मिलेगी राहत..?

शहर की शांति व्यवस्था पहले से ही सूखे और सूंघने वाले नशे के कारण खराब होती रही है और अब बीच शहर पर खुली शराब दुकान इस समस्या को और भी बढ़ा रही है। आए दिन छुटपुट मारपीट, वाद-विवाद और गाली-गलौज की घटना से लोग परेशान हो गए हैं। निवासरत लोगों के साथ-साथ यहां के व्यापारियों का भी अमन-चैन छिन गया है।

इस शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में ही गौरीशंकर मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर भी स्थित है। इन मंदिरों व स्कूल में आने वाले लोगों सहित आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी काफी असहजता का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोगों की निगाहें अपने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की ओर टिकी हुई हैं कि आखिर उनकी गुहार पर कब सुनवाई होगी और कब यहां से इस सिरदर्द शराब दुकान को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा?

Read more :- करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -