Monday, February 16, 2026

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

Must Read

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

नमस्ते कोरबा :- कोरबा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए 16 फरवरी की शाम खास होने वाली है। जिले का सबसे बड़ा टेनिस बॉल क्रिकेट आयोजन स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए कोरबा प्रेस क्लब ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम, घंटाघर मैदान में आयोजित होगा, जिसे आकर्षक रोशनी और मंच सज्जा से सजाया गया है। सभी मुकाबले दुधिया रोशनी में खेले जाएंगे, जिससे देर रात तक चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

यह टूर्नामेंट अंचल के वरिष्ठ पत्रकार केशवलाल मेहता की स्मृति में विगत 22 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और हर बार की तरह इस बार भी इसे भव्य व आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

ऊर्जाधानी कोरबा ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में यह टूर्नामेंट टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में गिना जाता है। खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता कॉर्पोरेट घरानों और शासकीय विभागों की टीमों को एक ही मंच पर लाती है, जिससे खेल के साथ आपसी समन्वय भी मजबूत होता है।

इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें कलेक्ट्रेट 11, एसपी 11, बालको 11, मेयर 11, कमिश्नर 11, एनटीपीसी, सीएसईबी, अडानी पावर, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसपीडीसीएल, फॉरेस्ट 11, मेडिकल कॉलेज 11, एजुकेशन 11, अधिवक्ता 11 और प्रेस क्लब कोरबा शामिल हैं।

रंगारंग उद्घाटन समारोह, आतिशबाजी और रोमांचक मुकाबलों के साथ यह टूर्नामेंट एक बार फिर शहर में खेल उत्सव का माहौल बनाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को अब शाम होने का इंतजार है, जब घंटाघर मैदान में बल्ले और गेंद का रोमांच चरम पर होगा।

Read more :- पाली महोत्सव 2026 में बॉलीवुड सिंगर्स के गीतों पर झूमे श्रोता,स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया रंग और उत्साह

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,490SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -