उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

Must Read

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा जंगलपारा में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां नहर में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय रोशन कंवर अपने परिवार के साथ कचोरा मड़वारानी से कनकी महाशिवरात्रि मेला में शामिल होने मामा के घर आया हुआ था। परिवार में दो भाई हैं, जिनमें रोशन बड़ा बेटा था। मेले की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई।

रविवार सुबह करीब 11 बजे रोशन अपनी मामी के साथ नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। मामी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो चुका था।

सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की। घंटों तक तलाश जारी रहने के बाद शाम करीब 4 बजे उसका शव पंतोरा थाना क्षेत्र के पास नहर में मिला।

बताया जा रहा है कि मासूम लगभग 30 किलोमीटर दूर बहकर पहुंच गया था। घटना के बाद मां क्लीन्द्री बाई और पिता विष्णु कंवर का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के बड़े बेटे को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Read more :- पाली महोत्सव 2026 में बॉलीवुड सिंगर्स के गीतों पर झूमे श्रोता,स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया रंग और उत्साह

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की हकीकत,

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की...

More Articles Like This

- Advertisement -