Friday, February 6, 2026

कोरबा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का साय सरकार पर हमला, धान खरीदी और मतदाता सूची को लेकर लगाए गंभीर आरोप

Must Read

कोरबा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का साय सरकार पर हमला, धान खरीदी और मतदाता सूची को लेकर लगाए गंभीर आरोप

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत गुरुवार को कोरबा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब पहुंचकर मीडिया से सौजन्य मुलाकात की और प्रदेश की साय सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. महंत ने प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब छत्तीसगढ़ का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। टोकन जारी होने से लेकर धान के सत्यापन और फिर बैंक से भुगतान निकालने तक किसान को हर कदम पर रिश्वत देने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है, लेकिन सरकार किसान की तकलीफों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी लाखों किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। सरकार ने भले ही धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी हो, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है और अन्नदाता खुद को सरकार के सामने लाचार महसूस कर रहा है।

डॉ. महंत ने छत्तीसगढ़ में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्म-7 के माध्यम से सुनियोजित तरीके से मुस्लिम और ईसाई वर्ग के लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। उनका कहना था कि ऊपर से रणनीति बनाकर विधानसभा स्तर पर वर्ग विशेष के मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम हटाने के लिए फार्म-7 का दुरुपयोग किया जा रहा है।

कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पार्टी ने तय किया था कि एक साल तक सरकार के कामकाज को देखा जाएगा, उसके बाद मुद्दों के साथ सरकार को घेरा जाएगा। अब दो साल बीत चुके हैं और कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जयसिंह अग्रवाल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और बृहस्पति सिंह के बीच मतभेद के सवाल पर उन्होंने सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया और पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेस की एकता को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, “अगर कांग्रेस एकजुट रहेगी तभी कांग्रेस की सरकार बनेगी, अन्यथा नहीं बनेगी, यह मैं कह रहा हूं।”

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग: किसान के आंगन का कुआं धंसा, काम कर रहा किसान गिरा भीतर; परिजनों ने बचाई जान,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको के खेल अकादमी में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

बालको के खेल अकादमी में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड...

More Articles Like This

- Advertisement -