कोरबा ब्रेकिंग: किसान के आंगन का कुआं धंसा, काम कर रहा किसान गिरा भीतर; परिजनों ने बचाई जान,

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग: किसान के आंगन का कुआं धंसा, काम कर रहा किसान गिरा भीतर; परिजनों ने बचाई जान,

नमस्ते कोरबा :- बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक किसान के घर के आंगन में स्थित पुराना कुआं अचानक धंस गया। इस दौरान कुएं के पास काम कर रहा किसान भी उसमें गिर पड़ा। परिजनों और आसपास के लोगों की सतर्कता से किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार किसान बुधराम सिंह के घर के आंगन में स्थित कुआं अचानक भरभराकर धंस गया। उसी समय बुधराम सिंह कुएं के पास काम कर रहे थे और अचानक जमीन धंसने से वे सीधे कुएं में जा गिरे। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद किसान को सुरक्षित बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि कुएं के धंसने से पास में रखी दो कृषि मशीनें भी मलबे में दब गई हैं, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बुधराम सिंह ने करीब 10 साल पहले इस कुएं की खुदाई करवाई थी, जो अब अचानक धंस गया।

Read more :- कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों समेत 14 अधिकारियों के तबादले

कोरबा बनाएगा नया इतिहास: गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 6 फरवरी को जुटेगा शहर, 10 हजार हस्ताक्षरों का लक्ष्य

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -