शारदा विहार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

Must Read

शारदा विहार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

नमस्ते कोरबा :- शारदा विहार कॉलोनी कोरबा में श्रीवास परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभ एवं भव्य आयोजन किया गया। कथा के पावन अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से पहुंचे और श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

कथा व्यास पीठ से पंडित श्री अनिल शर्मा जी ने अपनी अमृतमयी वाणी में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। सुदामा चरित्र के माध्यम से उन्होंने सच्ची मित्रता, भक्ति, त्याग और समर्पण का मार्मिक संदेश दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा के दौरान भक्ति संगीत, श्लोक पाठ और प्रसंगों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है।

Read more :- नल लगे, काग़ज़ पूरे… फिर भी प्यासा गांव परला में ‘हर घर जल’ योजना ज़मीन पर फेल, तीन साल बाद भी नलों में नहीं आया पानी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“संघर्ष से सफलता तक: पहाड़ी कोरवा युवती राजकुमारी बनी बदलाव की मिसाल”

“संघर्ष से सफलता तक: पहाड़ी कोरवा युवती राजकुमारी बनी बदलाव की मिसाल” नमस्ते कोरबा :- विकासखंड कोरबा के वनांचल क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -