Wednesday, January 21, 2026

छत्तीसगढ़ी स्वाद, परंपरा और फैशन का अनोखा संगम कोरबा में,माई G फाउंडेशन का भव्य आयोजन

Must Read

छत्तीसगढ़ी स्वाद, परंपरा और फैशन का अनोखा संगम कोरबा में,माई G फाउंडेशन का भव्य आयोजन

नमस्ते कोरबा :- महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्यरत माई G फाउंडेशन सोसायटी द्वारा इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजन किया जा रहा है। माई G फाउंडेशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश की संस्कृति और धरोहर का संवर्धन करना है।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 18 जनवरी 2026, रविवार को ओपन थिएटर घंटाघर, कोरबा में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें चीला, फरा, अड़ुसा, पीड़िया, पपची, देहरौरी, बड़ी, बेजोरी, दही मिर्ची सहित अनेक पारंपरिक स्वाद लोगों को आकर्षित करेंगे।

कार्यक्रम में फुगड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़, पतंग उड़ाओ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ छत्तीसगढ़ी वेशभूषा प्रतियोगिता और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की थाली सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होंगी।

शाम 4 बजे से छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति पंडवानी गायिका पूजा दीवान द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत, नृत्य, सुवा, गेड़ी, करमा, ददरिया और छेरछेरा जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से आयोजन को और भी रंगीन बनाया जाएगा।

कोरबा में पहली बार माई G फाउंडेशन और AP प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी मॉडर्निंग शो भी प्रस्तुत किया जाएगा। AP प्रोडक्शन के प्रमुख श्री अनुराग पटेल ने बताया कि यह आयोजन कोरबा के लिए एक नया और आकर्षक प्रयोग होगा, जो युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित करेगा।

संस्था की संरक्षिका श्रीमती होमा खान, अध्यक्ष श्रीमती निधि तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा बुंदेला, कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा तिवारी, सचिव श्रीमती हेमा शर्मा, सहसचिव रोशनी तिवारी एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती रूपा तिवारी ने प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी।

आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और स्वाद का आनंद लेने की अपील की है।

Read more :- धान खरीदी केंद्र में दंतैल की दस्तक,दंतैल हाथी को कर्मचारियों ने खदेड़ा

बालको की मनमानी पर फूटा जनाक्रोश,जयसिंह अग्रवाल बोले गरीब विरोधी नीति नहीं चलेगी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,420SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विकास या विस्थापन? भिलाईखुर्द में सरकार की नीति पर सवाल,एसईसीएल की मनमानी पर जयसिंह अग्रवाल का हस्तक्षेप

विकास या विस्थापन? भिलाईखुर्द में सरकार की नीति पर सवाल,एसईसीएल की मनमानी पर जयसिंह अग्रवाल का हस्तक्षेप नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -