धान खरीदी केंद्र में दंतैल की दस्तक,दंतैल हाथी को कर्मचारियों ने खदेड़ा

Must Read

धान खरीदी केंद्र में दंतैल की दस्तक,दंतैल हाथी को कर्मचारियों ने खदेड़ा

नमस्ते कोरबा :- जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में रात के वक्त एक दंतैल हाथी आ धमका। हाथी के आने से एकबारगी दहशत का माहौल रहा लेकिन धान की रक्षा करने का प्रयास नहीं छोड़ा और हाथी को खदेड़ दिया। सामने आए वीडियो के मुताबिक जब हाथी आया तो धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी दहशत में आ गए लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

जब हाथी ने धान की बोरियों को गिराया तब वह नुकसान ना पहुंचाए,इसके लिए मौजूद सभी लोगों ने मिलकर टॉर्च की रोशनी दिखाते हुए और शोर मचाकर हाथी को खदेड़ कर धान की रक्षा फिलहाल कर ली।

दैवयोग से यह हाथी आक्रामक नहीं हुआ बल्कि आसानी से रुख मोड़कर जंगल की तरफ लौट गया लेकिन उपार्जन केंद्र में पड़े धान से आकर्षित हाथी वापस न लौटे,इसकी कोई गारंटी नहीं।

 हाथी प्रभावित केंद्रों से पहले उठाव की जरूरत

हाथी प्रभावित क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों में मौजूद धान का उठाव होने तक खतरा बना ही रहता है। हाथियों के आने से किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। यह पहली बार नहीं है कि धान केन्द्र में हाथी आया हो, बल्कि हाथी कभी भी पहुंच जाते हैं, और केन्द्र में घुसकर धान खा कर चले जाते हैं, जो नुकसान की वजह बनते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि चिन्हित हाथी प्रभावित धान खरीदी केंद्रों से उठाव को गतिपूर्वक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Read more :- मदनपुर में भीषण सड़क हादसा: पुल से नीचे गिरी कार, आग लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

DMF की राशि से पौधे लगाने से पहले योजना और सुरक्षा जरूरी : मुकेश कुमार राठौर

DMF की राशि से पौधे लगाने से पहले योजना और सुरक्षा जरूरी : मुकेश कुमार राठौर नमस्ते कोरबा। कोरबा शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -