पर्यटन और आस्था का केंद्र बना झोरा घाट,परिवारों ने लिया पिकनिक का आनंद,कटघोरा पुलिस की सतर्कता से बना शांतिपूर्ण माहौल

Must Read

पर्यटन और आस्था का केंद्र बना झोरा घाट,परिवारों ने लिया पिकनिक का आनंद,कटघोरा पुलिस की सतर्कता से बना शांतिपूर्ण माहौल

नमस्ते कोरबा :- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरबा जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर जिले का प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र झोरा घाट, जिसे लोग मिनी गोवा के नाम से भी जानते हैं, आज उत्सव का केंद्र बना रहा।

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और हसदेव नदी में आस्था की डुबकी लगाई, पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद लिया। झोरा घाट का पूरा इलाका दिनभर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कुछ समय पहले तक इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण परिवारों को असुविधा होती थी, लेकिन कटघोरा पुलिस की सख्ती और सतर्कता के चलते अब माहौल पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना हुआ है।

पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी ताकि श्रद्धालु व पर्यटक बिना किसी परेशानी के पर्व का आनंद ले सकें। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से कार्तिक पूर्णिमा का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Read more :- आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर रेल हादसा में मृतको को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि,मृतकों को एक करोड़ व घायलों को 15 लाख देने की मांग

Korba breaking :- काऊकेचर प्रकरण पर निगम आयुक्त की सख्त कार्रवाई,तीन अधिकारी निलंबित

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -