हसदेव तट पर भव्य महाआरती, दीपदान से झिलमिलाई नदी,आस्था का उमड़ा सैलाब,देखिए आकर्षक वीडियो

Must Read

हसदेव तट पर भव्य महाआरती, दीपदान से झिलमिलाई नदी,आस्था का उमड़ा सैलाब,देखिए आकर्षक वीडियो

नमस्ते कोरबा :- नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर परिसर स्थित हसदेव नदी तट पर भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक शामिल हुए।

महाआरती से पूर्व श्रद्धालुओं ने हसदेव नदी में दीपदान किया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से नदी तट झिलमिला उठा, मानो आकाश के तारे धरती पर उतर आए हों। आरती के दौरान ‘हर-हर हसदेव’ के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया।

आयोजक मंडल द्वारा मां हसदेव का दुग्धाभिषेक कर नदी की पवित्रता बनाए रखने और जल संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति ने इस अवसर पर नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से संकल्प लेने की अपील भी की। हसदेव तट पर आयोजित यह महाआरती भक्ति, आस्था और पर्यावरण चेतना का अद्भुत संगम बनी, जिसमें कोरबा की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का सुंदर दर्शन हुआ।

Read more :- पर्यटन और आस्था का केंद्र बना झोरा घाट,परिवारों ने लिया पिकनिक का आनंद,कटघोरा पुलिस की सतर्कता से बना शांतिपूर्ण माहौल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,केंद्र एवं राज्य सरकार पर साधा निशाना

जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,केंद्र एवं राज्य सरकार पर साधा निशाना नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -