कोरोना के विरुद्ध लड़ाई मे असफल साबित हुई प्रदेश की कांग्रेस सरकार – विकास महतो
नमस्ते कोरबा ::प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर जिला कोरबा मे भी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये अपने अपने घरो के सामने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया ।
इस दौरान अपने घर के सामने धरने पर बैठे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ जिले संगठन सह प्रभारी विकास महती ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला भाजपा कोरबा के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ द्वारा कोविड नियमो का पालन करते हुये अपने अपने घरो के सामने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दे रहे है ।
प्रदेश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और जनसंख्या की दृष्टि से संक्रमण के मामले छत्तीसगढ़ देश मे प्रथम स्थान पर पहुँच गया हैं ।
परंतु कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में प्रारंभ से ही छत्तीसगढ़ सरकार लापरवाही बरत रही है ।
वहीं कांग्रेस सरकार अब भी व्यवस्था सुधारने व सुविधाओं को बेहतर करने ऑक्सीजन, वेंटिलेटर एवं जीवन रक्षक दवाओं व संक्रमण की दर को कम करने की दिशा कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।
छत्तीसगढ़ सरकार असंवेदनशील हो चुकी हैं, इन्हें छत्तीसगढ़ की जनता कि कोई फिक्र नहीं है ।
इसलिए ऐसी असंवेदनशील सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक अपने अपने निवास के बाहर असंवेदनशील और बेपरवाह प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे है ।









