Monday, February 23, 2026

यदि लौटे हैं कुंभ से तो दें प्रशासन को पूरी जानकारी, कोरोना को बढ़ने से रोकने में करें सहयोग

Must Read

नमस्ते कोरबा ::हरिद्वार कुंभ में शामिल होकर कोरबा लौटे श्रद्धालुओं और लोगों से जिला प्रशासन ने अपनी यात्रा की पूरी जानकारी देने और निर्धारित कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील की है। ऐसे लोगों के बारे में आस पड़ोस के लोग भी जानकारी प्रशासन को दे सकते हैं। यह जानकारी कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 07759-224608 पर या ई मेल steno2adm@gmail.com पर भी भेज सकते है। जानकारी में यात्रियों को अपने नाम पता मोबाइल नम्बर के साथ यात्रा में जाने और वापस लौटने की तिथि,गंतव्य जगह, सह यात्रियों की संख्या , नाम ,पता भी बताना होगा । अन्य प्रदेशों में आयोजित वृहद् कार्यक्रमों और सम्मेलनों, मेलों में शामिल होकर कोरबा लौटे यात्री अपनी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय के कोविड कंट्रोल रूम नम्बर 23 में दे सकते है। ऐसे सभी यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाने और उनसे अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जाएँगे। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के ईलाज की भी समय पर बेहतर व्यवस्था की जा सकेगी।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन ने तीस मार्च 2021 या उसके बाद अन्य प्रदेशों के बड़े मेलों,या आयोजनो में शामिल होकर लौटे लोगों से विस्तृत जानकारी माँगी है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल में कोरबा जिले में लौटे ऐसे सभी लोगों से अपनी यात्रा का पूरा डिटेल प्रशासन के साथ जल्द से जल्द साझा करने की अपील लोगों से की है। श्रीमती कौशल ने कहा है कि देश के दूसरे राज्यों में आयोजित मेला, बड़े सम्मेलन या अन्य वृहद् आयोजनो में शामिल होकर लौटे लोगों के कोरोना संक्रमित होने और उनसे परिजनों तथा दूसरे लोगों के भी संक्रमित होने की सम्भावना है। ऐसे लोग स्वयं अपनी यात्रा की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करायें, ताकि उनको और उनके परिजनों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए प्रयास किए जा सकें।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

BNI बिलेनियर 2026 की प्रथम वर्षगांठ: जश्न रिसॉर्ट में जुटे उद्यमी,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

BNI बिलेनियर 2026 की प्रथम वर्षगांठ: जश्न रिसॉर्ट में जुटे उद्यमी,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि नमस्ते कोरबा :- ...

More Articles Like This

- Advertisement -