कोरबा ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का राखड़ बांध फूटा,खेतों में राखड़युक्त गंदा पानी घुसा

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का राखड़ बांध फूटा,खेतों में राखड़युक्त गंदा पानी घुसा

नमस्ते कोरबा : रिमझिम बारिश के बीच नगर पंचायत छुरी डिंडोल भाठा छिरहुट के पास स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का राखड़ बांध फुट गया। आसपास स्थित खेतों में राखड़युक्त गंदा पानी फैल गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती-बाड़ी के इस सीजन में हुई इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि कटघोरा विकासखंड अंतर्गत डिंडोलभाठा छिरहुट में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का राखड़ बांध है। कोरबा पश्चिम संयंत्र में कोयले के दहन से निकलने वाली राख को कंपनी यहां पाइप लाइन के जरिए भेजती है। रोजाना हजारों मिट्रिक टन छिरहुट डिंडोलभाठा के बांध में गिराया जा रहा है।

पिछले दो दिन से नगर पंचायत छुरी और इसके आसपास क्षेत्रों में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है, इससे बांध में पानी का स्तर बढ़ गया है। गुरुवार की शाम बांध एक स्थान पर फुट गया और यहां से राखड़युक्त मलबा बहने लगा। कुछ ही देर में आसपास मौजूद खेत राखड़ से भर गया।

ग्रामीणों का कहना है कि सीएसईबी का स्थानीय प्रबंधन राखड़ बांध की देखरेख में लापरवाही बरत रहा है इसलिए बांध फुटने की घटनाएं हो रही है। पिछले साल भी बारिश में घमोटा के बाद राखड़ बांध फूट गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक पहले राखड़ से हुए नुकसान की भरपाई बिजली कंपनी की ओर से नहीं की गई है। अब फिर बांध फुटने से आसपास खेतों में राख भर गया है। इस बार भी धान की खेती मुश्किल है।

वहीं, इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read more :- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

रथयात्रा के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को शुभकामनाएं दी 

खाट पर सिस्टम! यहां सड़क के अभाव में मरीज को ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -