उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

Must Read

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

नमस्ते कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मंत्री श्री देवांगन शुक्रवार को इस पावन पर्व के अवसर पर कोरबा दादर खुर्द व कई स्थानों पर रथयात्रा में शामिल होकर पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ करेंगे।

 कोरबा के दादारखुर्द रथ यात्रा में मंत्री श्री देवांगन होंगे शामिल, लेंगे आशीर्वाद

श्री देवांगन ने रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं। यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। उद्योग मंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।

Read more :- खाट पर सिस्टम! यहां सड़क के अभाव में मरीज को ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,केंद्र एवं राज्य सरकार पर साधा निशाना

जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,केंद्र एवं राज्य सरकार पर साधा निशाना नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -