Monday, February 16, 2026

कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली की शुरुआत जॉंजगीर से,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए शामिल 

Must Read

कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली की शुरुआत जॉंजगीर से,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए शामिल

नमस्ते कोरबा – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अह्वान पर प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं आमसभा की शुरुआत जॉंजगीर में हुई। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट मुख्य अतिथि थे। विशाल रैली पश्चात् मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में आयोजित आमसभा के प्रारम्भ में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया,

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओं रैली एवं आमसभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्रीगण, विधायक गण, पूर्व विधायक गण, जिला कांग्रेस अध्यक्षगण सहित कई दिग्गज नेताओं का यहॉं आगमन हुआ है, मैं सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूॅं।

श्री अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा से 100 से अधिक निजी वाहनों से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुॅंचे हैं। मैं उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन करता हूॅं। श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ कार्यक्रम के बाद जिला स्तरीय तत्पश्चात् विधानसभा स्तरीय एवं उसके बाद ब्लॉक स्तर पर इस कार्यक्रम को आयोजित करना है।

Read more :-सरकार बदलती रही,विकास के दावे भी बहुत हुए,लेकिन नहीं बदली इस गांव की तस्वीर,देखिए इस खास खबर में

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -