संजय मैदान में आतिशबाजी के बीच रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब,वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह और समाजसेवी महावीर अग्रवाल सहित अतिथियों की रही मौजूदगी; तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Must Read

संजय मैदान में आतिशबाजी के बीच रावण दहन, उमड़ा जनसैलाब,वित्तमंत्री ओपी चौधरी, एसएसपी शशिमोहन सिंह और समाजसेवी महावीर अग्रवाल सहित अतिथियों की रही मौजूदगी; तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

रायगढ़। शहर के रामभाठा स्थित संजय मैदान में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भव्य आतिशबाजी के बीच विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी शशिमोहन सिंह, युवा समाजसेवी महावीर अग्रवाल, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, मंजूल दीक्षित, अरुण कातोरे और पार्षद राजू टोप्पो सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संजय मैदान नवयुवक दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, वार्ड क्रमांक-3 तथा महादेव महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्सव के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ और देवी की चुनरी भेंटकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शहर में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभी शुरुआत है और रायगढ़ के विकास के लिए आगे भी बहुत कुछ किया जाना है। उन्होंने नागरिकों से शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि महावीर अग्रवाल ने भी सभी को दुर्गा पूजा और दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

अतिथियों के संबोधन के बाद मैदान में आकर्षक आतिशबाजी की गई। इसके पश्चात वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रॉकेट के माध्यम से रावण के पुतले का दहन किया। आतिशबाजी और रावण दहन के नजारे ने उत्सव का रोमांच बढ़ा दिया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

क्वांर नवरात्रि के दौरान संजय मैदान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डांडिया नाइट को लेकर मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह रहा। भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जहां दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनीष साव, उपाध्यक्ष राम दुबे, कोषाध्यक्ष संगीत ओगरे, सचिव प्रदीप पांडेय, सहसचिव रोशन देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य शशांक अग्रवाल, संतोष महंत, कपिल साव सहित समिति के सदस्यों और मोहल्लेवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Read more – जंगल में गूंजी मंगलध्वनि, हाथी के बच्चे ‘काशी’ की मनाई छठी,कोरबा के सात गांवों ने पेश की सह-अस्तित्व की मिसाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जंगल में गूंजी मंगलध्वनि, हाथी के बच्चे ‘काशी’ की मनाई छठी,कोरबा के सात गांवों ने पेश की सह-अस्तित्व की मिसाल

जंगल में गूंजी मंगलध्वनि, हाथी के बच्चे ‘काशी’ की मनाई छठी,कोरबा के सात गांवों ने पेश की सह-अस्तित्व की...

More Articles Like This

- Advertisement -