सरकार बदलती रही,विकास के दावे भी बहुत हुए,लेकिन नहीं बदली इस गांव की तस्वीर,देखिए इस खास खबर में

Must Read

सरकार बदलती रही,विकास के दावे भी बहुत हुए,लेकिन नहीं बदली इस गांव की तस्वीर,देखिए इस खास खबर में

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर, सरगुजा जिले की सीमा से सटे कोरबा ब्लॉक व रामपुर विधानसभा क्षेत्र का ग्राम पंचायत डोकरमना का आश्रित ग्राम कुदरीचिंगार आज भी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा है। सरकारें बदलती रहीं, विकास के दावे भी होते रहे, लेकिन इस गाँव के हालात आज भी जस की तस बना हुआ है।

ग्राम कुदरीचिंगार के ग्रामीण जिनके हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों ने बीते विधानसभा चुनाव के बहिष्कार तक की चेतावनी दी थी। हालांकि, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया, लेकिन आज तक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

गाँव की एकमात्र प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क वर्षों पुरानी होकर अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हैं और पहुँच मार्ग की कमी के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं कों अवगत कराते हुए बताया कि बीमार पड़ने पर मुख्य मार्ग तक मरीज कों उठाक़र ले जाते हैं, बरसात के मौसम मे बिजली ढप पड़ जाती है, ग्रामीणों का कहना है कि यह सब सरकार और प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है, जो केवल आश्वासन तक ही सीमित रहती है और हमें हमारी स्थिति पर छोड़ दिया गया है,

Read more :- समाजसेवी मनीष अग्रवाल ने अपने माता पिता की पुण्य स्मृति में जनसेवा हेतु प्रदान की मर्चुरी मशीन

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -