श्रमिक के बच्चे ने किया टॉप, श्रम मंत्री ने दी बधाई, मिलेगा २ लाख

Must Read

श्रमिक के बच्चे ने किया टॉप, श्रम मंत्री ने दी बधाई, मिलेगा २ लाख

नमस्ते कोरबा । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले बालक श्री नमन कुमार खुटिया की माता हरवती यादव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रेजा कुली मजदूर श्रेणी में पंजीकृत है।

मेरिट में आने वाले पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना का मिलेगा लाभ

नमन के पिता श्री अर्जुन से श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने फोन पर बधाई देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन बताया की योजना के तहत कुल दो लाख की राशि नमन को दी जाएगी। इसमें एक लाख रुपए आगे की पढ़ाई हेतु और एक लाख रुपए स्कूटी हेतु दी जाएगी।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मेरिट में आने वाले पंजीकृत श्रमिक के सभी बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पिछले वर्ष मेरिट में आने वाले श्रमिकों के बच्चों को इस योजना के तहत चेक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा दिया गया था।

Read more :- ग्राम जटराज में गर्माया माहौल,मशीन रोकने पहुंचे भू-विस्थापित,पुलिस से नोकझोंक,कोयला खदान के लिए जमीन खाली कराने पहुंचे दल को पुलिस की मौजूदगी के बाद भी करना पड़ा विरोध का सामना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -