मुख्यमंत्री के आदेश का कोरबा में नहीं हो रहा पालन कक्षा आठवीं से नीचे के बच्चों की ली जा रही है परीक्षा

Must Read

नमस्ते कोरबा :: छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सभी स्कूलों में बच्चों को जनरल प्रमोशन के माध्यम से अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का आदेश दिया गया था खास करके कक्षा आठवीं से नीचे के बच्चों को स्कूलों में बुलाने की बिल्कुल मनाही कर दी गई थी, कोरबा जिले में कुछ स्कूल ऐसे हैं जो मुख्यमंत्री के आदेश को धता बताते हुए ऑनलाइन माध्यम से कक्षा आठवीं तक के बच्चों की परीक्षा ले रहे हैं और जिनकी कॉपियां स्कूलों में मंगाई जा रही है, अभी जिले में धारा 144 लगी हुई है जिसे देखते हुए स्कूलों में भीड़ बढ़ाना एवं मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं करना निजी स्कूलों की हठधर्मिता को दर्शाता है, जिसके आगे जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन भी मौन धारण किए हुए हैं पंडित रवि शंकर नगर में संचालित न्यू स्टार इंग्लिश स्कूल के द्वारा उक्त कृत्य किया जा रहा है कॉपी जमा करने आए बच्चों में अगर कोई बच्चा कोरोना संक्रमित हो जाता है तो इसके जिम्मेदार कौन होंगे या इस स्कूल को शासन के आदेश की भी परवाह नहीं है अब यहां पर देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे स्कूल पर क्या कार्यवाही करते हैं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास*

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास* *अतिक्रमण हटाने से...

More Articles Like This

- Advertisement -