शहर में अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला नगर निगम का बुलडोजर

Must Read

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला नगर निगम का बुलडोजर

नमस्ते कोरबा :- कोरबा शहर की बेशकीमती सरकारी जमीनों पर बेजा कब्जा कर निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई करने का दौर एक बार फिर से शुरु कर दिया है। लोगों की शिकायत के आधार पर वार्ड नंबर चार राताखार में अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को निगम के तोडू दस्ते ने तोड़ दिया।

कोरबा के निगम प्रशासन ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दौर एक बार फिर से शुरु कर दिया है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को निगम के तोड़ू दस्ते ने तोड़ दिया। मामला नगर निगम के वार्ड नंबर चार राताखार बस्ती का है।

जहां के लोगों ने एक महिला द्वारा सरकार जमीन पर कब्जा कर अवैध रुप से मकान बनाए जाने की शिकायत की थी,जिसके बाद निगम का तोडू दस्ता शुक्रवार को मौके पर पहुंचा और बुलडोजर की सहायता से मकान को तोड़ दिया। मकान को नहीं तोड़े जाने की महिला ने काफी मिन्नतें की लेकिन निगम ने उसकी एक ना सुनी और मकान को तोड़ दिया।

Read more :- कोरबा में दिनदहाड़े कार का कांच तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की उठाईगीरी,लगातार घट रहे अपराधों के चलते शहर के लोगों में दहशत का माहौल 

कम कीमत में स्वादिष्ट भोजन,श्रम मंत्री की पहल से कोरबा में श्रमिकों को पांच रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने...

More Articles Like This

- Advertisement -