कोरबा में दिनदहाड़े कार का कांच तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की उठाईगीरी,लगातार घट रहे अपराधों के चलते शहर के लोगों में दहशत का माहौल 

Must Read

कोरबा में दिनदहाड़े कार का कांच तोड़कर डेढ़ लाख रुपए की उठाईगीरी,लगातार घट रहे अपराधों के चलते शहर के लोगों में दहशत का माहौल

नमस्ते कोरबा :- कोरबा में हर दिन छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी हत्या, कभी चोरी तो कभी अन्य अपराधों के चलते शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला उठाईगिरी का सामने आया है, जहां बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की उठाईगिरी की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक घंटाघर से महाराणा प्रताप चौक बुधवारी की ओर आने वाले मार्ग पर यह घटना घटित हुई। उठाई गिरी की वरदात को बजाज काम्प्लेक्स के सामने बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो लोगों ने अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित तुलसी नगर निवासी शैलेंद्र शर्मा ने बुधवार को टीपी नगर स्थित IDBI बैंक से 2 लाख रुपये निकाले थे।

उन्होंने निहारिका स्थित एक व्यापारी को 50,000 रुपये दिए, जबकि बाकी 1.50 लाख रुपये उन्होंने कार में रख दिए। एक बैग में रुपए रखकर अपनी कार में सवार होकर किसी कार्य बजाज काम्प्लेक्स की दुकान में आया हुआ था।

सड़क किनारे कार खड़ी कर वह परिसर की दुकान में काम निपटाने गया था कि इस बीच दोपहर करीब 1:30 बजे घंटाघर की ओर से आए एक बाइक में सवार दो लोगों में से एक ने सामने के दरवाजे का कांच तोड़ा और भीतर रखे रुपए से भरे बैग को उठाकर चलते बने। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि अपराधी उक्त कार और व्यक्ति का बैंक से ही पीछा कर रहे थे।

आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी गई है, जबकि आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

Read more:- कम कीमत में स्वादिष्ट भोजन,श्रम मंत्री की पहल से कोरबा में श्रमिकों को पांच रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन

*उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के...

More Articles Like This

- Advertisement -