शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उगाए गए धान को राजस्व अमला द्वारा किया गया जब्त

Must Read

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उगाए गए धान को राजस्व अमला द्वारा किया गया जब्त

नमस्ते कोरबा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुसार धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के विक्रय पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सहकारी समितियों में अवैध धान के आवक, धान की रिसाइक्लिंग, कोचियों- बिचौलियों के धान की विक्रय एवं राजस्व भूमि पर कब्जाकर लगाए गए धान की बिक्री को रोकने हेतु राजस्व अमला द्वारा मुश्तैदी से कार्य किया जा रहा है।

*कलेक्टर के निर्देशन में अवैध धान पर जब्ती की हुई कार्यवाही*

इस हेतु प्रशासन द्वारा समितियों में धान के आवक पर निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम खैरभवना में तहसीलदार अजगरबहार मनहरण राठिया एवं राजस्व टीम द्वारा लगभग 1.68 एकड़ शासकीय भूमि में कब्जा कर लगाए गए फसल पर जब्ती की कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान की बिक्री उपार्जन केंद्र में पंजीकृत खाते से नही हो पाए,

समितियों में अवैध धान के विक्रय, रिसाइक्लिंग पर रोक लगाने प्रशासन गंभीर 

गौरलतब है कि यह भूमि बांगो परियोजना के तहत 30-40 वर्ष पूर्व शासन द्वारा अधिग्रहित किया गया है। जिस पर गंगा सिंह कंवर द्वारा फसल लगाकर कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग द्वारा इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की गई है। जिससे जिले के पंजीकृत किसानों का वैध धान ही समितियों में विक्रय हो।

Read more :-मां मड़वारानी के मंदिर को तोड़कर सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की कवायद, ग्रामीण कर रहे है भारी विरोध

निगम के दर्री जोन के अधिकारी पर लगा एक तरफा कार्यवाही का आरोप,दुकान तोड़ा,परित्यक्ता पर संकट, कलेक्टर से गुहार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -