Saturday, May 10, 2025

*प्रीपेड बूथ से तय होगा ऑटो रिक्शा का किराया : कलेक्टर*

Must Read

*प्रीपेड बूथ से तय होगा ऑटो रिक्शा का किराया : कलेक्टर*

नमस्ते  कोरबा : कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के कार्य प्रगति समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

आगामी दिनों में शहर में प्रीपेड बूथ निर्मित करने अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने आमजनों को ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अधिक और मनमाना किराया लेने की समस्या से निजात दिलाने हेतु आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन में ऑटो प्रीपेड बूथ स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।  शहर में ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों का किराया दूरी के निर्धारित दर से तय हो इस हेतु प्रीपेड बूथ में दूरी एवं लगने वाले दर की सूची प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने  इसके लिए ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेने एवं एक मानक दर सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही प्रतिवर्ष मानक दर निर्धारण हेतु  समिति का गठन कर निश्चित समय अंतराल में उसकी बैठक आयोजित  करने के लिए कहा। जिससे ऑटो चालको  को नुकसान ना हो।

*ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर मानक दर निर्धारित करने हेतु किया निर्देशित*

उन्होंने इस कार्य के लिए नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस व आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए एक नई पहल है। इससे लोगों को फायदा होगा। इस हेतु  सम्बंधित अधिकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास करें।

Read more:- कोरबा से लगे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षक अपनी मर्जी से संचालित कर रहे हैं स्कूल,समय से पहले कर दी छुट्टी

कोरबा के सरकारी स्कूल में जय श्री राम बोलना छात्रों  को पडा महंगा,शिक्षक ने कर दी छात्रों की पिटाई

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कांग्रेसियों ने किया बाँकी मोंगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश,सीएमओ से नेता प्रतिपक्ष की जमकर बहस

कांग्रेसियों ने किया बाँकी मोंगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश,सीएमओ से नेता प्रतिपक्ष की जमकर बहस नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -