कोरबा के सरकारी स्कूल में जय श्री राम बोलना छात्रों  को पडा महंगा,शिक्षक ने कर दी छात्रों की पिटाई

Must Read

कोरबा के सरकारी स्कूल में जय श्री राम बोलना छात्रों  को पडा महंगा,शिक्षक ने कर दी छात्रों की पिटाई

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में जय श्रीराम कहने या टीका लगाने पर बच्चों को शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. शिक्षक ने दो छात्रों की जमकर पिटाई भी कर दी. शिक्षक के इस व्यवहार से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस मामले को लेकर अब ग्रामीण प्रदर्शन की तैयारी में है. यह घटना पाली पड़निया गांव की है.

शिक्षक राजकुमार ओगरे की हरकतों से परेशान विद्यार्थियों ने पूरे मामले की जानकारी पालकों को दी. इसके बाद आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाई. इस दौरान शिक्षक पालकों से क्षमा मांगते दिखाई दिए, लेकिन ग्रामीण उन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं है.

पालकों ने घटना की जानकारी सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग को दी है. बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में तीन गांव के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. अब इन तीनों गांव के लोग एकत्रित होकर सनातन विरोधी शिक्षक की हरकतों का विरोध करने की तैयारी में हैं.

Read more :- कटघोरा में बनेगा भव्य श्री श्याम मंदिर,श्री श्याम मंदिर निर्माण संकल्प पूजा अर्चना हुई संपन्न

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही,वाहन चालक वाहन छोड़कर भागे,देखे वीडियो 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जर्जर तहसील कार्यालय में खतरे के बीच काम, तहसीलदार की टेबल पर गिर रहे छत के टुकड़े,फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

जर्जर तहसील कार्यालय में खतरे के बीच काम, तहसीलदार की टेबल पर गिर रहे छत के टुकड़े,फोटो सोशल मीडिया...

More Articles Like This

- Advertisement -