Tuesday, February 10, 2026

नगर निगम कोरबा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अंचलवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

Must Read

 नगर निगम कोरबा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अंचलवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

नमस्ते कोरबा : नगर निगम कोरबा नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अंचलवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए अंचलवासियों की खुशी, शांति और समृद्धि के लिये कामना की।

श्री अग्रवाल ने कहा कि “धनतेरस स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरी की पूजा का पर्व हैं। वे भगवान धनवंतरी से प्रार्थना करते हैं कि वे सभी के जीवन में निरोगी काया, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य लाए।” उन्होंने दीपावली के पावन पर्व को “खुशी और समृद्धि का प्रतीक” बताया।

उन्होंने आगे कहा कि देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य का संचार करेग। दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। उन्होंने कामना करी कि प्रकाश का यह पर्व सभी के लिए धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य और समृद्धि लेकर आए। दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। त्यौहारों का यह अवसर हमें समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले। यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

Read more : *01 नवंबर को जिला मुख्यालय एवं प्रमुख नगरों में किया जाएगा दीप प्रज्जवलन*

दर्री रोड के व्यापारियों ने रखी पुलिस के सामने अपनी मांग,उचित आश्वासन मिलने के बाद  प्रदर्शन खत्म

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

श्री श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निशान यात्रा में दिखी श्याम भक्तों की आस्था, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए...

More Articles Like This

- Advertisement -