Wednesday, October 15, 2025

जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में देखो बाजे बधाई…श्री कपिलेश्वर महिला मंडल ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव

Must Read

जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में देखो बाजे बधाई…श्री कपिलेश्वर महिला मंडल ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव

नमस्ते कोरबा : श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति व पं.रविशंकर शुक्ल नगर कालोनीवासियों के तत्वधान में भव्य रूप से जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन रहे। कार्यक्रम में कृष्ण राधा बनो, यशोदा नंदलाल बनो प्रतियोगिता आयोजित हुई।

जिसमें 0 से 3 वर्ष, 4 से 8 वर्ष फैंसी ड्रेस,बच्चों का डांस प्रतियोगिता 3 से 6 वर्ष, 7 से 12 वर्ष व महिलाओं के द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालक समूह के द्वारा दही हांडी मटकी फोड़ी गई।

प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए प्रदान किया गया।जन्माष्टमी उत्सव व पूजन रात्रि 9 बजे से आरंभ हुई। रात्रि 11 बजे भजन कीर्तन पश्चात रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव हुआ। कृष्ण जन्मोत्सव पर आतिशबाजी, महा आरती छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में महिला मंडल के सदस्य पदाधिकारी के अलावा भारी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Read more:- कोरबा ब्रेकिंग : मंगलवार रात निहारिका मुख्य मार्ग में सड़क हादसा,एक व्यक्ति की मौत

*कोरबा की खबरों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान नमस्ते कोरबा : दीवाली...

More Articles Like This

- Advertisement -