श्रीराम दरबार में तीजा-रक्षाबंधन का रंग, हजारों बहनों संग पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मनाया पर्व,

Must Read

श्रीराम दरबार में तीजा-रक्षाबंधन का रंग, हजारों बहनों संग पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मनाया पर्व,

नमस्ते कोरबा :- डीडीएम रोड स्थित श्रीराम दरबार परिसर में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा तीजा एवं रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं और बहनों ने पहुंचकर उत्सव में भाग लिया। आयोजन स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई, जिसे संभालने के लिए कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक से सजा आयोजन, मेहंदी-झूले के साथ महिलाओं ने लिया उत्सव का आनंद

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक तीज उत्सव की झलक देखने को मिली। महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई गई, वहीं परिसर में तीज का झूला भी सजाया गया, जिसका महिलाओं ने उत्साह के साथ आनंद लिया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर उत्सवी माहौल में नजर आया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हजारों दीदी और बहनों के साथ तीजा एवं रक्षाबंधन का पर्व मनाना उनके लिए खुशी और आत्मीयता का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महिलाओं को उपहार भी भेंट किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी के चलते श्रीराम दरबार परिसर और आसपास का क्षेत्र लंबे समय तक उत्सव के रंग में डूबा रहा।

Read more :- तीज की रात आसमान में सजा शिव-पार्वती का श्रृंगार!चांद की पतली मुस्कान के ऊपर चमका शुक्र, अद्भुत नजारे ने मोहा शहर,अगर आपने नहीं देखा तो देखें इस वीडियो में

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ*

*बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ* नमस्ते कोरबा : ...

More Articles Like This

- Advertisement -