Saturday, August 9, 2025

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने बांधी स्नेह और विश्वास की डोर*

Must Read

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने बांधी स्नेह और विश्वास की डोर*


नमस्ते कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन को 10 हजार से अधिक बहनों ने प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर अपना आशीर्वाद दिया।


सोमवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर पर मंत्री श्री देवांगन के पंचवटी के समीप शासकीय आवास डी 1 आयोजित “बहनी मन संग राखी के तिहार” में सुबह से ही अधिक संख्या में महिलाओं और बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक 10 हजार से अधिक महिलाओं ने अपने भाई को राखी बांध कर आशीर्वाद दिया।हर वर्ग और समाज की बहनें पहुंची राखी बांधने

सुबह से दोपहर तक मंत्री के शासकीय निवास में राखी बांधने के लिए बहनों का लगा रहा तांता

अपने भाई लखन को राखी बांधने के लिए हर वर्ग समाज की बहनों में उत्सुकता रही।कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हर वॉर्ड से महिलाएं राखी उत्सव में शामिल हुई।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी से स्नेह पूर्वक राखी बंधवाई और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कीभाजपा की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा सभी बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रूपए दिए जा रहे हैं।

महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बालको मंडल अध्यक्ष शिवबालक, दर्री मंडल के अध्यक्ष ईश्वर साहू, लक्ष्मण श्रीवास, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर समेत अधिक संख्या में भाजपा के महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

Read more:- बाल्को का कॉफी पॉइंट पहाड़ प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा, कोरबा में चाहें खनिज की बात हो या प्राकृतिक सौंदर्य की सबका ख़ज़ाना यहां खुला हुआ है

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लोहे की सलाखों के बीच बंधा पवित्र रिश्ता,कटघोरा उप जेल में बहनों ने सजाई राखी की थाली

लोहे की सलाखों के बीच बंधा पवित्र रिश्ता,कटघोरा उप जेल में बहनों ने सजाई राखी की थाली नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -