Monday, February 16, 2026

Kawardha Accident:अनाथ हुए बच्चों को मिली ‘विधायक मां’, बोलीं- शिक्षा से लेकर शादी तक निभाएंगी जिम्‍मेदारी

Must Read

Kawardha Accident:अनाथ हुए बच्चों को मिली ‘विधायक मां’, बोलीं- शिक्षा से लेकर शादी तक निभाएंगी जिम्‍मेदारी

नमस्ते कोरबा : पंडरिया के वनांचल क्षेत्र कुकदुर के ग्राम बाहपानी में हुए भीषण सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 आदिवासियों के परिवार के बच्चों को विधायक भावना बोहरा ने गोद लेने की घोषणा की है. विधायक भावना बोहरा ने मृतकों के परिवारजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया.

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और पीड़ादायक घटना है. जब परिवार का एक सदस्य जाता है तो पीड़ा होती है और उसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. कुकदुर क्ष्रेत्र के आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा ही मुझे एक परिवार की तरह प्यार और सहयोग दिया है. आज यहां इस दुख की घड़ी में, मैं उन सभी परिवारजनों के साथ हूं, इसलिए फैसला लिया है कि इस हादसे में जिन बच्चों के सिर से परिजनों का साया उठ गया हैं, जिनके माता-पिता ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है उनके परिजन की भूमिका हम निभाएंगे.

भावना बोहरा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 19 लोगों के करीब 24 बेटा-बेटियों के आगे की शिक्षा, उनके रोजगार और शादी तक कि सारी जिम्मेदारी वे अपने भावना समाजसेवी संस्थान के जरिए उठाएंगी. पंडरिया मेरा परिवार है और जब परिवार पर आफत आती है तो उनके दुख में उनके साथ रहना मेरी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भीय मैं उनके परिजनों की कमी तो पूरी नहीं कर सकती, लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकती हूं.

Read more:-कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में तपती धूप में मेहनत कर ग्रामीण कर रहे हैं हरे सोने का संग्रहण,हरे सोने का संग्रहण बना ग्रामीणों के आय का स्रोत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में बॉलीवुड सिंगर्स के गीतों पर झूमे श्रोता,स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया रंग और उत्साह

पाली महोत्सव 2026 में बॉलीवुड सिंगर्स के गीतों पर झूमे श्रोता,स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया रंग और उत्साह नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -