*कलेक्टर ने किया गेवरा कोल माइन्स का निरीक्षण*

Must Read

*कलेक्टर ने किया गेवरा कोल माइन्स का निरीक्षण*

नमस्ते कोरबा : कलेक्टर अजीत वसंत ने मेगा परियोजना गेवरा कोयला खदान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खदान में किए जाने वाले कोयला उत्खनन, आधुनिक मशीनों के माध्यम से सतह स्तरीय माइनिंग की प्रक्रिया, डम्फरों और माल गाड़ी के माध्यम से कोयले का परिवहन सहित कोयले का भण्डारण, साइलो और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर ने गेवरा खदान के व्यू पॉइंट से माइन्स की गतिविधियों को देखने के अलावा एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसईसीएल प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए।

*समय पर टैंकर से पानी आपूर्ति और सड़कों पर नियमित छिड़काव के दिए निर्देश*

इसके साथ ही प्रभावित ग्रामों में पेयजल की समस्या को दूर करने टैंकरों के माध्यम से जल की आपूर्ति की जाए। कलेक्टर ने सुबह 08 से 10 बजे के बीच पानी की आपूर्ति टैंकर के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोयला खदानों में हैवी ब्लास्टिंग पर नियंत्रण रखने और अति आवश्यक होने पर सीमित ब्लास्टिंग के निर्देश दिए।

Read more:- कुसमुंडा थाना क्षेत्र के इमली छापर में एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित होकर लक्ष्मण नाले में जा गिरी

इसके साथ ही कलेक्टर ने परियोजना के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपाय,पौधरोपण, सीएसआर गतिविधियों, भू-अर्जन,राजस्व प्रकरण,पुनर्वास एवं रोजगार प्रकरणों से सम्बंधित समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा कर एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, मेगा परियोजना गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस के मोहंती,एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अमरैय्या पारा में टूटकर नाले में समाया नवनिर्मित नाला, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल,10 दिन में जांच और 15 दिन में कार्रवाई की...

अमरैय्या पारा में टूटकर नाले में समाया नवनिर्मित नाला, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल,10 दिन में जांच और...

More Articles Like This

- Advertisement -