Tuesday, February 17, 2026

CG में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या : ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर थे पदस्थ

Must Read

CG में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या : ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर थे पदस्थ

नमस्ते कोरबा : नारायणपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने बीच मोहल्ले में घुसकर विक्रम बैस को गोली मारने के बाद फरार हो गये। मोहल्ले में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकले। मौके पर विक्रम बैस की लहूलुकान लाश देखने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता विक्रम बैस नारायणपुर ब्लाॅक कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही परिवहन संघ के सचिव थे। बताया जा रहा है कि आज रात विक्रम बैस बखरुपारा में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर बीच मोहल्ले में घुसकर विक्रम बैस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फरार हो गये। मोहल्ले में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद कालोनी के लोग बाहर निकले, तो उन्होने विक्रम बैस को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देखा।

Read more:- *टॉपर्स को श्रम मंत्री श्री देवांगन ने फ़ोन पर दी शुभकामनाए, दिए जाएंगे 2–2 लाख की प्रोत्साहन राशि*

बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता विक्रम बैस को तीन गोली लगी है। इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ*

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -