एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार,3 साल के मासूम की मौत.पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की

Must Read

एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार,3 साल के मासूम की मौत.पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की

नमस्ते कोरबा : होली के 1 दिन पर्व कोरबा के क्षेत्र उरगा में एक परिवार को चाय रोटी खाना भारी पड़ गया, परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं. जिसमें 3 साल के मासूम अमृता कंवर की मौत हो गई है.

2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. बाकी लोगों का इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. बता दें कि पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की है. जहां एक साथ सभी ने रोटी और चाय का सेवन किया था. जिसके बाद एक बाद एक सभी की हालत बिगड़ते गई.

सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 3 साल के बच्चे की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के महिला-पुरुष और बच्चे फूड प्वाइजिंग का शिकार हुए हैं. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read more:-पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कटघोरा-उरगा एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने उद्योग मंत्री ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कटघोरा-उरगा एनएच से प्रभावित भूमि को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक हटाने उद्योग मंत्री ने कलेक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -