ग्राम बरमपुर में शिवरात्रि पर होंगेे कई आयोजन 

Must Read

ग्राम बरमपुर में शिवरात्रि पर होंगेे कई आयोजन

नमस्ते कोरबा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर ग्राम बरमपुर, सर्वमंगला नगर वार्ड क्र.54 में रुद्राभिषेक, अखण्ड रामायण व विशाल भंडारा 7 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित किया गया है। आयोजन के तहत एक दिवसीय अखण्ड रामायण 7 मार्च को सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा।

8 मार्च, शुक्रवार को प्रात: 7 बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। 9 मार्च को दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारा व भजन कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है। आयोजन में नगर के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

वार्ड 54 सर्वमंगला नगर की पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल, समस्त महिला समिति, महिला स्व सहायता समूह एवं समस्त ग्रामवासी बरमपुर, सर्वमंगला नगर, आजाद नगर एवं दुल्लापुरवासी आयोजन को सफल बनाने जुटे हुए हैं।

Read more:-महाशिवरात्रि के मौके पर कोरबा के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दस दिन बाद बरसे मेघ, उमस से राहत,दोपहर से शुरू हुई बारिश, शाम तक रुक-रुक कर बरसते रहे बादल

दस दिन बाद बरसे मेघ, उमस से राहत,दोपहर से शुरू हुई बारिश,शाम तक रुक-रुक कर बरसते रहे बादल नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -