*निगम की सामान्य सभा मे नेता प्रतिपक्ष हितानंद महापौर को गिफ्ट करेंगे जादुई पिटारा, जादुई पिटारे में क्या है ये जानने शहर की जनता में चर्चा..???*

Must Read

*निगम की सामान्य सभा मे नेता प्रतिपक्ष हितानंद महापौर को गिफ्ट करेंगे जादुई पिटारा, जादुई पिटारे में क्या है ये जानने शहर की जनता में चर्चा..???*

नमस्ते कोरबा :- 11 माह बाद एक बार फिर नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित की जा रही है, सामान्य सभा के लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपकर सामान्य सभा कराने की मांग की थी, उक्त मांग को संज्ञान में लेते हुए निगम आयुक्त ने 1 मार्च 2024 को जवाहर लाल नेहरू सभा कक्ष में निगम की सामान्य सभा का सम्मिलन आयोजित किया गया है, नगर निगम की सामान्य सभा हंगामेदार होने की संभावना है |

नगर निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने 1 मार्च को आयोजित सामान्य सभा में निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद को महापौर का जादुई पिटारा गिफ्ट करने जा रहे हैं, कोरबा की जनता में इन दिनों इस जादुई पिटारें की जमकर चर्चा हो रही है।

इस बारे में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि इस जादुई पिटारे में क्या है इसकी जानकारी 1 मार्च को ही मिल सकेगी, फिलहाल इतना कह सकते हैं कि इस जादुई पिटारे के खुलते ही महापौर के झूठे दावों की पोल जरूर खुल जाएगी ।

Read more:-मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक,एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा

श्री अग्रवाल ने कहा कि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने जब से नगर निगम में कुर्सी संभाली है उनके ही वार्ड की जनता उससे नाराज चल रही है, सफाई व्यवस्था के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर को वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस की जनता ने कचरा गोदाम में बंद कर दिया था, वार्ड क्रमांक 14 से ही महापौर पार्षद निर्वाचित हुए है ।

शहर के हर वार्ड में बस इसी बात की शोर है कि महापौर कमीशन खोर हैं, समय पहले ही शहर की जनता से भीख मांग कर महापौर को कमीशन की राशि 2600 रुपए दिया था, महापौर की निष्क्रियता के कारण आज कोरबा शहर विकास में पिछड़ गया है, 1 मार्च को जादुई पिटारा खुलते ही ये सबके सामने आ जायेगा |

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट...

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी...

More Articles Like This

- Advertisement -