कोरबा के नए एसपी होंगे जितेंद्र शुक्ला ,चुनाव आयोग ने कलेक्टर,एसपी की पोस्टिंग कर दी है।

Must Read

कोरबा के नए एसपी होंगे जितेंद्र शुक्ला ,चुनाव आयोग ने कलेक्टर,एसपी की पोस्टिंग कर दी है।

नमस्ते कोरबा :- बिलासपुर में अवनीश शरण, रायगढ़ कार्तिकेय गोयल कलेक्टर होंगे। इसी तरह मोहित गर्ग राजनांदगांव, रामगोपाल गर्ग दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला कोरबा के एसपी होंगे।

वहीं अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं, इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का विशेष सचिव के साथ मार्कफेड, नॉन के एमडी की जिम्‍मेदारी दी गई है।

बता दें कि चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया था। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्‍हा शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्‍हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा को भी आयोग के निर्देश पर हटा दिया गया था। इसके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटाया गया था। चुनाव आयोग ने खाद्य विभाग के विशेष सचिव और मार्कफेड, नॉन के एमडी मनोज सोनी हो भी हटा दिया था।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बांगो बांध का गेट खोलने की नौबत टली, तीनों हाइडल यूनिट फुल लोड पर,जलस्तर 358.03 मीटर पहुंचा, बांध 90.30 फीसदी भरा; 9 हजार क्यूसेक...

बांगो बांध का गेट खोलने की नौबत टली, तीनों हाइडल यूनिट फुल लोड पर,जलस्तर 358.03 मीटर पहुंचा, बांध 90.30...

More Articles Like This

- Advertisement -