Sunday, February 22, 2026

श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Must Read

श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

बालकोनगर, 27 सितंबर। बालकोनगर स्थित अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत बालकोनगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों को झाड़ू वितरित किए गए। समूह सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली। सदस्यों की उपस्थिति में समूह का ध्वज फहराया। सफल योनी पाठ किया गया।

इस अवसर पर बालकोनगर समूह के शाखा मंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा देष भर में जरूरतमंदों के लिए विषिष्ट सेवा कार्य संपन्न किए जाते हैं। परस्पर सहयोग और सद्भावना से पूज्य अघोरेश्वर के मानव एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को समूह के सदस्य निरंतर आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

दूसरों के लिए जीने में ही जीवन की सार्थकता है। सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जरूरतमंदों की सेवा के लिए हुई है। पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना ही समूह का उद्देश्य है। श्री शांडिल्य, श्री अशोक सिंह, श्री सत्येंद्र दुबे, श्री गुलाब, श्री राधेष्याम कुंभकार, श्री आर.पी. सूर्यवंषी, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती अलका सिंह, श्रीमती प्रभावती तिवारी, श्रीमती रूक्मिणी देवी ने आयोजन में उत्कृष्ट योगदान दिया।

राजस्व मंत्री ने कोरबा की जनता के लिए जो कहा वह किया, मंत्री के हाथों 759 पात्र हितग्राहियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के अंतर्गत पट्टा वितरण

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special :“क्या आपने भी किसी को बिना बताए खो दिया?” 25 साल की खामोशी और एक कॉल जिसने सब बदल दिया

Sunday special :“क्या आपने भी किसी को बिना बताए खो दिया?” 25 साल की खामोशी और एक कॉल जिसने...

More Articles Like This

- Advertisement -