Monday, February 16, 2026

महाकालेश्वर,ओंमकारेश्वर सहित उज्जैन क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना एवं हवन पूजन किया राजस्व मंत्री ने 

Must Read

महाकालेश्वर,ओंमकारेश्वर सहित उज्जैन क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना एवं हवन पूजन किया राजस्व मंत्री ने

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल इन दिनों उज्जैन क्षेत्र के धार्मिक केंद्रों के दर्शन के लिए निकले हैं। आज अपने समर्थकों एवं छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश के कांग्रेसजनों के साथ 12 ज्योर्तिलिंगों में से उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर का दर्शन किये एवं हवन पूजन करा कर प्रदेश एवं कोरबा जिले की खुशहाली, समृद्धि एवं क्षेत्र की शांति के लिये भगवान शिव से प्रार्थना की।

इसके अलावा श्री अग्रवाल बंगलामुखी मंदिर एवं भैरव बाबा मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। ज्ञातव्य हो कि श्री अग्रवाल एक धार्मिक प्रवृत्ति के राजनेता हैं और एक जनसेवक के रूप में क्षेत्र के विकास के लिये संकल्पित होने के साथ लोंगो की समृद्धि, खुशहाली की कामना को लेकर देव और देवी मंदिरों में आये दिन पूजा अर्चना के लिये पहुंचते हैं। सावन के महीने में वे शिव मंदिरों मे जाकर भगवान भोले नाथ से प्रार्थना करते है, ताकि स्वस्थ छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिये नई ऊर्जा मिल सकें और अपनी ऊर्जा को मानव सेवा में लगा सकें।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,470SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -