Wednesday, March 12, 2025

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया राजस्व मंत्री ने

Must Read

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया राजस्व मंत्री ने

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम कोरबा द्वारा पूरे 67 वार्ड में बरसात के पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 27 एवं वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में नगर निगम के अधिकारियों की देखरेख में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके निरीक्षण के लिए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,महापौर राज किशोर के साथ पहुंचे उन्होंने दोनों वार्डों में नगर निगम के अधिकारियों सहित पद भ्रमण किया एवं लोगों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए,

निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि बरसात के पूर्व काफी तेजी से पूरे नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है,उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें बरसात के पूर्व सभी नालियों की सफाई हो जाने से आम जनों को काफी सुविधा होगी, राजस्व मंत्री ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 67 वार्डों में विकास एवं निर्माण कार्य चल रहे हैं, निगम क्षेत्र में होने वाली पेयजल की समस्या को भी पूर्ण रूप से हल कर लिया गया है एवं हर वार्ड में प्रत्येक घरों में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं एवं शासन द्वारा अब घर बैठे राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था भी शुरू की गई है जिसका भी लाभ कोरबा नगर निगम के लोगों को मिल रहा है,

वार्ड भ्रमण के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ महापौर राज किशोर प्रसाद नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी,पार्षद अनुज जयसवाल एल्डरमैन आरिफ खान युवा कांग्रेस के सदस्य एवं वार्ड के गणमान्य लोग शामिल रहे,

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,220SubscribersSubscribe
Latest News

कोरबा के इस गांव में पुरानी धारणा के चलते पिछले  150 साल से नहीं मनी होली,क्या है वजह देखें इस खास खबर में 

कोरबा के इस गांव में पुरानी धारणा के चलते पिछले  150 साल से नहीं मनी होली,क्या है वजह देखें...

More Articles Like This

- Advertisement -