कॉलोनीवासी जर्जर सड़क से है परेशान,बरसात के दिनों में पैदल चलना हो जाता है मुश्किल

Must Read

कॉलोनीवासी जर्जर सड़क से है परेशान,बरसात के दिनों में पैदल चलना हो जाता है मुश्किल

नमस्ते कोरबा : कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर प्राइवेट प्लॉट के रहवासी जर्जर हो चुकी सड़क से काफी परेशान है, विगत कई वर्षों से अनेकों बार नगर निगम में पत्राचार करने के बावजूद भी यहां की सड़कें नहीं बन पा रही कारण क्या है नगर निगम के अधिकारी ही जाने,

जिले में जिस प्रकार से राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा पूरे शहर के मुख्य मार्गो सहित गली मोहल्लो के सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है परंतु वार्ड क्रमांक 22 शिवाजीनगर अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र के रहवासी सड़कों की मरम्मत न होने से काफी आक्रोशित हैं, कुछ दिनों बाद बरसात शुरू होने वाली है बरसात के दिनों में इस क्षेत्र में हालात ऐसे हो जाते हैं कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है, ऐसा नहीं है कि इन सड़कों का उपयोग केवल कॉलोनी के लोग ही कर रहे हैं शहर का एक नामी स्कूल इस क्षेत्र में संचालित है जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे आते हैं वहीं दूसरी ओर राजगामार और कोसाबाड़ी जाने के लिए भी आमजन इन सड़कों का उपयोग करते आ रहे हैं, समय रहते अगर इन सड़कों का कायाकल्प हो जाए तो कॉलोनी वासियों सहित आम लोगों को काफी सुविधा होगी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में देरी पर उठाए सवाल

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में...

More Articles Like This

- Advertisement -