Saturday, May 10, 2025

बेमौसम बारिश का कहर :आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Must Read

बेमौसम बारिश का कहर :आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा जख्मी हो गया। दोनों बच्चे साथ में खेलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां धनपुर गांव के किशन कुमार यादव का बड़ा बेटा दीपक यादव 5वीं कक्षा में पढ़ता था। वह दोपहर में मोहल्ले में ही रहने वाले अपने दोस्त निशांत खलखो के साथ खेल रहा था। अचानक मौसम बदला और तेज आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने लगी। इस पर दोनों साथ ही घर लौटने लगे। इसी दौरान बिजली कड़की और वहीं गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा निशांत बदहवास हो गया।

जिसके बाद दोनों के घरवालों को मामले की जानकारी दी और उनको अस्पताल लाया गया। निशांत को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद से पूरे गांव मे मातम का माहौल है। पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद दीपक के कपड़ों में आग लग गई थी।

*संवाददाता : सुमित जालान*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कांग्रेसियों ने किया बाँकी मोंगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश,सीएमओ से नेता प्रतिपक्ष की जमकर बहस

कांग्रेसियों ने किया बाँकी मोंगरा नगर पालिका में तालाबंदी की कोशिश,सीएमओ से नेता प्रतिपक्ष की जमकर बहस नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -