जनता के पैसे से बना आशीर्वाद पॉइंट, जनता की पहुंच से दूर!आशीर्वाद पॉइंट की लीज खत्म कर निगम खुद संभाले संचालन, कांग्रेस पार्षदों ने उठाई मांग

Must Read

जनता के पैसे से बना आशीर्वाद पॉइंट, जनता की पहुंच से दूर!आशीर्वाद पॉइंट की लीज खत्म कर निगम खुद संभाले संचालन, कांग्रेस पार्षदों ने उठाई मांग

नमस्ते कोरबा :- टीपी नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक भवन (आशीर्वाद पॉइंट) के संचालन को लेकर नगर निगम में एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

भवन की लीज नवीनीकरण समाप्त कर इसे नगर निगम के माध्यम से स्वयं संचालित करने की मांग उठी है। नेता प्रतिपक्ष कुपाराम साहू सहित कई पार्षदों ने 4 नवंबर को निगम आयुक्त को आवेदन सौंपकर इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है।

पार्षदों का कहना है कि नगर निगम ने इस भवन का निर्माण आम नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किफायती सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में इसका लाभ आम और मध्यमवर्गीय परिवारों को नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि भवन का किराया अत्यधिक होने के कारण लोग इसका उपयोग करने से बच रहे हैं।

आवेदन में ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। पार्षदों के मुताबिक, भवन में टेंट, लाइट, एसी, साउंड सिस्टम, डीजे और कैटरिंग जैसी सुविधाओं के लिए ठेकेदार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत ही सामान लगाने की शर्त रखी जाती है। इससे आयोजन का खर्च बढ़ता है और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इतना ही नहीं, भवन के एक हिस्से का उपयोग गोदाम की तरह किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

पार्षदों ने यह भी कहा है कि भवन में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान तेज आवाज में बैंड, डीजे और पटाखों के शोर से आसपास के रहवासियों को परेशानी होती है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की जा चुकी हैं।

आवेदन में पूर्व महापौर परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 675, दिनांक 20 नवंबर 2024 का हवाला देते हुए बताया गया है कि परिषद ने सर्वसम्मति से भविष्य में लीज का नवीनीकरण नहीं करने और भवन का संचालन नगर निगम द्वारा स्वयं करने का निर्णय लिया था। पार्षदों ने इसी निर्णय को लागू करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि निगम प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है। जिस भवन का निर्माण आम नागरिकों को सुविधा देने के लिए हुआ था, उसका संचालन वास्तव में जनहित में होगा या मौजूदा व्यवस्था ही जारी रहेगी?

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग : कुसमुंडा-गेवरा टीपर मार्ग पर स्कूटी-बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रेलर की चपेट में आए युवक-युवती, मौके पर मौत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*मंत्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की*

*मंत्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की* नमस्ते कोरबा : वेदांता एल्युमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -