क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद की छवि खराब करने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखवाई गई : महापौर राज किशोर प्रसाद

Must Read

क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद की छवि खराब करने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखवाई गई : महापौर राज किशोर प्रसाद

नमस्ते कोरबा  :- कुसमुंडा कोयला खदान में कल दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी जिसमें ठेका कंपनी नीलकंठ के सदस्य के द्वारा वार्ड क्रमांक 59 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह के खिलाफ कुसमुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके विरोध में आज संध्या महापौर राज किशोर प्रसाद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल शहर अध्यक्ष सपना चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्षद गण एवं एल्डरमैन के द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है,

इस संबंध में कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र जसवाल ने बताया कि कल वार्ड पार्षद अमरजीत सिंह नगर निगम द्वारा आयोजित एमएससी की बैठक में शाम तक शामिल थे उसके पश्चात रात के 10:00 बजे तक दोनों साथ में थे, इस प्रकार अमरजीत सिंह का इस घटना में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है,

वही इस मुद्दे पर महापौर राजकिशोर प्रसाद का कहना है कि अमरजीत सिंह अपने क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के साथ ही अग्रणी समाज सेवक है उनकी छवि धूमिल करने के लिए इस घटना में उनका नाम घसीटा गया है, उन्होंने कुसमुंडा पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा बिना छानबीन किए विभिन्न धाराओं के तहत पार्षद अमरजीत सिंह का नाम मारपीट की घटना में शामिल किया गया है, महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा कि हमने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने वालों पर उचित कार्यवाही करने की गुजारिश की है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -