Saturday, December 27, 2025

उज्जैन पहुंचकर राजस्व मंत्री ने किया महाकालेश्वर का दर्शन

Must Read


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

नमस्ते कोरबा:- प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश के प्रवास पर है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पूर्व आज उज्जैन पहंुचे और महाकालेश्वर मंदिर जाकर कांग्रेसियों के साथ पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ कोरबा से महापौर राजकिशोर प्रसाद, निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी, इंदौर से शैलेश पटेल एवं आशीष साहू, रायपुर से अशोक भटनागर एवं गोविन्दा दास महंत ने भी भगवान महाकालेश्वर की पूजा की। यहां से पूजा करने के बाद श्री अग्रवाल एवं अन्य कांग्रेसी काल भैरव के भी दर्शन किये और पूजा अर्चना की।
राहुल की यात्रा में होगे शामिल
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं उनके साथ गयी टीम कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल होंगे। इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में चल रही है जिसमें प्रदेश से भी दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल हो रहे है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,370SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, टीपी नगर चौक में भाजपा-आरएसएस का पुतला दहन

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, टीपी नगर चौक में भाजपा-आरएसएस का पुतला दहन नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -