Thursday, July 3, 2025

संविधान ने हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मूलमंत्र दिया – श्याम सुंदर सोनी

Must Read

नमस्ते कोरबा:- 26 नवंबर हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। आज ही के दिन 1949 में विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य भारत को अपने स्वयं का संविधान मिला था। जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में नगर पालिक निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी के मुख्य आतिथ्य में संविधान दिवस मनाया गया और संविधान के अनुरूप चलने की शपथ ली गई।

इसके पूर्व कांग्रेसियों ने इंदिरा स्टेडियम एवं घण्टाघर चौक में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इंदिरा स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि आज हम सब संविधान के मूलमंत्र पर अमल करते हुए आगे बढ़ रहे हैं और इस संविधान ने सभी वर्ग के लोगों को आजादी के साथ आगे बढ़ने का सुअवसर प्रदान किया है। हमारा प्रदेश सहित पूरा देश आज आगे बढ़ रहा है और सभी की उन्नति हो रही है।


घण्टाघर चौक स्थित बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि हमारा संविधान हम सबके लिए है और संविधान में हमारे गणतंत्र का मूल शब्द छिपा हुआ है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की अध्यक्षता में संविधान निर्माता समिति ने भविष्य की तरक्की को ध्यान में रखते हुए हमें जीवन सुलभ का मंत्र दिया। कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक देशों से सबसे बड़ा लिखित संविधान है। बाबा साहब ने संविधान बनाकर छुआछुत और उंच-नीच के भेद-भाव को भी मिटाने का जरिया बनाया और आज भारत में सभी वर्ग के लोग एकता के साथ स्वयं एवं राष्ट्र को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर हृदय शंकर यादव, गीता गवेल, ममता अग्रवाल, राकेश देवांगन, जितेन्द्र राठौर, संजय कंवर, विजय यादव सहित अन्य कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,720SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में आफत की मूसलाधार बारिश,पूरा शहर हुआ जलमग्न,जगह-जगह जलभराव,लोग हुए परेशान,वीडियो में देखिए शहर की स्थिति

कोरबा में आफत की मूसलाधार बारिश,पूरा शहर हुआ जलमग्न,जगह-जगह जलभराव,लोग हुए परेशान,वीडियो में देखिए शहर की स्थिति नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -