किसानों की मांग पूरी भालुसटका में राजस्व मंत्री ने किया धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ

Must Read


 नमस्ते कोरबा:- शहर से लगे नकटीखार के पास भालुसटका में धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग वर्षों से किसान कर रहे थे। प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने किसानों की मांग की पहल करते हुए भालुसटका में आज धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया, साथ ही आसपास के दर्जनों किसानों ने यहॉ आकर पहले ही दिन धान बेचा। उनकी ऑखों में खुशी की लहर साफ झलक रही थी, क्योंकि इससे पहले उन्हे दूर जाकर अपना उपज बेचना पड़ता था। किसानों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का आभार जताया।


यहॉ आये किसानों से प्रशासन ने धान खरीदी की बोहनी की और यहॉ उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने किसानों को फुलमाला तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार किसानों का सम्मान करना जानती है और उनकी समृद्धि और खुशहाली के लिए समर्थन मूल्य के साथ किसान न्याय योजना के तहत बोनस भी प्रदान कर रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है और उनके एक एक दाने का मूल्य मिल रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद किसानों की संख्या बढ़ी है और कृषि रकबा भी बढ़ा है। किसान न्याय योजना से खेती के प्रति किसानों का रूझान बढ़ा है।


विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी खुशहाली से ही प्रदेश खुशहाल बनेगा। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना उपाध्याय, अमन पटेल, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर, रश्मि सिंह, शशिलता पाण्डे, कृपा राम साहू, महेश अग्रवाल, देवीदयाल सोनी, विकास डालमिया, अनुज जायसवाल, अजीत दास महंत, राजमति यादव, डॉ. देव जायसवाल, गुडडू थवाईत, नोडल अधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी, ग्राम पंचायत नकटीखार की सरपंच रोपा तिर्की, अधिकारीगण जमाल खान, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे। सरपंच रोपा तिर्की ने भी राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल का आभार जताया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,740SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : बर्थडे पार्टी के खूनी विवाद का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कैंपर से कुचलकर की थी युवक की हत्या

Korba breaking : बर्थडे पार्टी के खूनी विवाद का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कैंपर से कुचलकर की थी युवक की...

More Articles Like This

- Advertisement -