Wednesday, October 15, 2025

जिले में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं कलेक्टर श्रीमती कौशल ने धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए काॅल करने अपील की

Must Read

जिले में डायल 112 से अब किसानों की धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जिले के किसानों से धान पंजीयन, टोकन, उपार्जन केंद्र में आने वाली अन्य किसी समस्याओं के निदान के लिए 112 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है। इस धान खरीदी सीजन तक किसानों को यह सेवा मुहैया होगी। डायल 112 की सेवाएं अभी आपात स्थिति में लोगों को मुहैया हो रही है।
जिले के किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या और किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने पर अब वह डायल 112 में कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। डायल 112 के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए लगातार कई अहम कदम उठाए गए है। किसानों के सशक्तिकरण और खेती-किसानी का उन्नयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान नमस्ते कोरबा : दीवाली...

More Articles Like This

- Advertisement -